Funny Stories %e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a5%87 %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%be 108082700004_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लूटे बारिश का असली मजा...

Advertiesment
बारिश
WD

* जब ज्यादा तेज पानी बरस रहा हो तब चार ‍पहिया वाहनों में ही यात्रा करें। अर्थात्‌ ज्यादा से ज्यादा कार वालों से लिफ्ट लेने की प्रतिभा अपने अंदर विकसित करें।

* चाय-कॉफी का भरपूर सेवन तो करें- मगर दूसरों के पैसों से।

* अगर पढ़ाई में आपका मन नहीं लग रहा हो तो स्कूल छोड़कर सैर-सपाटा करने निकल जाएँ। सामाजिक बनने का पाठ पढ़ाते हुए पड़ोस के स्कूल वाले छात्रों को भी घुलने-मिलने की शिक्षा दें।

* व्यक्तित्व विकास में पैसे का बड़ा योगदान होता है, इसलिए अपने बच्चों के शिक्षा में विकास के लिए नि:शुल्क कोचिंग ज्वॉइन कराएँ। ध्यान रहे, पैसों की बचत ही विकसित व्यक्तित्व की सही बुनियाद है।

* हमारी संस्कृति में अतिथि सत्कार की महान परंपरा है। इसे लुप्त न होने देने के लिए आप अतिथि बनकर बारिश के मौसम में मित्रों, रिश्तेदारों के यहाँ जाएँ, गरमा-गरम पकौड़ों, कचोरी-समोसे का आनंद उठाए, मगर सावधान! अतिथि बनने का कोई भी अवसर उन्हें कभी भी प्रदान न करें।

* वर्तमान युग में कम्प्यूटर ही जीवन है। इस सूत्र को ध्यान में रखकर शिक्षा के साथ-साथ आप कम्प्यूटर सीखें और शेष बचे हिस्से में अपनी क्लास की सुंदर कन्याओं अपने घर के एकांत में 'कम्प्यूटर' सिखाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi