आपके प्यार को जिया है तो आपकी बेरुखी भी सह लेंगे आपने रंग न लगाया तो क्या आपका नाम लेकर ही खुद को रंग लेंगे। **** खेलना है होली खूब खेलो रंग के लिए मगर मेरा दिल तो ना तोड़ो। **** मेरे और अपने घर वालों को दंग कर दो होली के बहाने आकर मेरी माँग में रंग भर दो। **** होली की गेर में सब हैं एक रंग क्या अमीर, क्या गरीब सभी है संग-संग। **** जिनकी बोली में होता था शहद वो आज उतर आए गाली पे बुरा न माना हमने भी, होली थी गाली का जवाब दिया गाली से। **** जेब में रंग हाथ में पिचकारी आज क्रिकेट भूल गई बच्चों की टुल्लर सारी। **** सालीजी मैं ससुराल नहीं आऊँगा होली पर आपको रंग नहीं लगाऊँगा रंगों ने कहीं आपको अधिक काला कर दिया तो अपने होने वाले साडू से बहुत मार खाऊँगा। **** देवर लाए रंगों की बहार भैया भी कुछ कह न सकेंगे लहोली पर हम आपको खूब रंगेंगे। **** बिखरी जुल्फों को न सँवारो उन्हें हवा में उड़ने दो आज है हमारी पहली होली हमें अपना चेहरा रंगने दो। **** होली के रंग जब मेरे चेहरे से टकराए प्रियतम तेरे प्यार के रंग मुझे बहुत याद आए। ****