Funny Stories %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%b0%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80 113031600054_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली रे होली

- समीर इन्दौरी

Advertiesment
होली का हुड़दंग

होली का हुड़दंग है

यहां-वहां सब दूर।

छोटे-बड़े सब बन गए

रंगारंग लंगूर।

कॉलोनी की भाभियां

कॉलोनी के देवर,

रंगधार बरसा रहे

पिचकारी ले-लेकर।

कसी-कसी-सी सेक्रेटरी

फंसी-फंसी-सी ड्रेस,

देख-देखकर हो रहे

बॉस बड़े इंप्रेस।

बोले - सजनी! होली पर

रहेगा दफ्तर क्लोज,

पर तुम छम्‌ से आ जाना

खूब करेंगे मौज।

सेक्रेटरी ने कहा - रंग का

शौक नहीं अलबत्ता,

फिर भी सोचूंगी, यदि मिले

मोटा-सा होली-भत्ता।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi