sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपनी मातृभाषा में भेज सकेंगे मोबाइल संदेश!

लूना एग्रोनॉमिक्स का पाणिनी कीबोर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें लूना एग्रोनॉमिक्स
ND

मोबाइस संदेश टाइप करने के मामले में कई आईटी कंपनियां भाषा के अवरोध को अब तक तोड़ नहीं सकी है, लेकिन एक छोटी-सी कंपनी ने यह कर कारनाम कर दिखाया।

जी हां! लूना एग्रोनॉमिक्स नाम की इस कंपनी ने पाणिनी कीबोर्ड तैयार किया है। यह मैसेज को मातृभाषा में टाइप कर रिसीवर को भेजता है। यह किसी भी फोन में काम कर सकता है।

इस कीबोर्ड को या तो डाउनलोड किया जा सकता है या फिर खरीदा जाए। एक बार यह लग जाए तो स्क्रीन पर दिखने वाले कीबोर्ड के आधार पर टाइप किया जा सकता है। इसके सीईओ अभिजीत भट्टाचार्य कहते हैं कि यह कीपैड दुनिया की किसी भी भाषा के लिए काम कर सकता है। इसमें सबसे ज्यादा फायदा भारतीयों को है जो लोग अंग्रेजी नहीं जानते हैं। अब संदेश लिखने में उनकी झिझक मिटेगी। देश में इस समय 65 करोड़ मोबाइल कनेक्शन है।

केवल 9 करोड़ लोगों को अंग्रेजी आती है। इसलिए शेष लोगों के लिए संदेश और ई-मेल मायने नहीं रखते। फिलहाल कई द्विभाषी फोन है, लेकिन उस पर टाइप करना काफी कठिन है। कई बार यूजर को एक-एक बटन ढूंढने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या को पाणिनी ने खत्म किया है। इसे 'क्लेवर टैक्सटिंग' नाम दिया है।

यदि कोई अपनी इच्छा का शब्द टाइप कर रहा है तो स्क्रीन पर यूजर की अपेक्षा के अनुरूप या समदर्शी कोई शब्द आ जाएगा। यह शब्दकोष की तरह है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi