Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनी की स्मार्ट वॉच-2, कीमत 14990 रुपए

हमें फॉलो करें सोनी की स्मार्ट वॉच-2, कीमत 14990 रुपए
PR

सोनी ने अपनी स्मार्ट वॉच की सफलता के बाद स्मार्ट वॉच-2 लांच की है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 14990 रुपए रहेगी। यह अक्टूबर से भारत में उपलब्ध रहेगी। सोनी ने इसकी घोषणा जून में की थी। कंपनी ने कहा था कि दुनिया में इसे सितंबर में पेश कर दिया जाएगा।

अगले पन्ने पर, क्या है खास फीचर्स सोनी की इस घड़ी में...


webdunia
PR

इस घड़ी की 220x176 पिक्सल रिज्योल्यूशन के सात 1.6 इंच की बड़ी स्क्रीन है, जबकि पहले स्मार्ट वॉच की स्क्रीन 1.3 इंच की थी। सोनी की इस घड़ी की दूसरी स्क्रीन आपके एंड्राइड स्मार्ट फोन पर रहेगी। इस घड़ी से आप सूचना प्राप्त कर सकेंगे और इसके फीचर्स भी कंट्रोल कर सकेंगे।

अगले पन्ने पर, क्या खास है सोनी की इस स्मार्ट वॉच में...


webdunia
PR

इस स्मार्ट वॉच-2 में मैसेज, कॉल्स, ई-मेल और फेसबुक के नोटिफिकेशन आ सकेंगे। इसके अलावा इस घड़ी से डिजीटल मीडिया प्लेयर और वॉकमैन भी रिमोट किया जा सकता है। इस स्मार्ट वॉच में बहुत सारे प्री इंस्टाल एप्स हैं। इसके अलावा इसमें एप्स को लोड करने का आप्शन भी है।

अगले पन्ने पर, स्मार्ट वॉच की खास चीजें, जो आपको आएगी पसंद...


इस घड़ी में एक कैमरा है जिसे रिमोट एप्स से कंट्रोल कर फोटो लिए जा सकते हैं। अगर आप बाइक चला रहे हैं तो मैपिंग एप का उपयोग कर अपना रास्ता भी तलाश सकते हैं। सोनी की यह स्मार्ट वॉच-2 एनएफसी कनेक्टिविटी के साथ आती है और इस स्टैंडर्ड माइक्रो यूएसबी केबल के द्वारा चार्ज भी किया जा सकता है। (Photo courtesy : sonymobile.com)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi