Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

HUAWEI MatePad SE 11 हुआ लॉन्च, इसमें हैं बेहतरीन फीचर्स, जानिए कीमत

हमें फॉलो करें HUAWEI MatePad SE 11 हुआ लॉन्च, इसमें हैं बेहतरीन फीचर्स, जानिए कीमत
, शनिवार, 8 जून 2024 (18:00 IST)
Huawei MatePad SE 11 Price in India : Huawei  ने ग्लोबल मार्केट में Huawei MatePad SE 11 लॉन्च कर दिया गया है। MatePad SE 11  में कंपनी ने बड़ी डिस्प्ले और एक दमदार बैटरी उपलब्ध कराई है। नए टैबलेट में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। टैबलेट में स्टाइलस का भी सपोर्ट है। अगर आप ग्राफिक्स या फिर डिजाइनिंग का कोई काम करते हैं तो यह टैबलेट काफी पसंद आने वाला है।
ALSO READ: income tax refund : आयकरदाताओं को कैसे मिलता है रिफंड, जानिए प्रोसेस
Huawei  की तरफ से MatePad SE 11  को मेटल बॉडी के साथ पेश किया गया है। MatePad SE 11  को दो कलर वेरिएंट क्रिस्टल ब्लू और नेबुला ग्रे ऑप्शन में लॉन्च किया है। MatePad SE 11  का वेट भी काफी कम है जिससे आप इसे काफी देर तक इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही इसे आसानी से कैरी कर सकते हैं। इसकी डिस्प्ले में आपको न करे बराबर बेजेल्स देखने को मिलेंगे। 
 
ये हैं खास फीचर्स : Huawei MatePad SE 11 में ब्लूटूथ 5.1 और USB टाइप-C पोर्ट उपलब्ध कराया है। Huawei MatePad SE 11 में कंपनी ने 11 इंच का TFT IPS पैनल वाला बड़ा डिस्प्ले दिया है। Huawei MatePad SE 11 का डिस्प्ले 1920 x 1200 रेजोल्यूशन के साथ आता है। 
 
इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Huawei MatePad SE 11 में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। वहीं इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। हुवावे का लेटेस्ट टैबलेट 7700mAh की बटरी दी है जो कि 22.5W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Huawei MatePad SE 11 में कंपनी ने HarmonyOS 2.0 का सपोर्ट दिया है। Huawei MatePad SE 11 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नई लोकसभा में क्‍या राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, क्‍या चाहते हैं कांग्रेस नेता?