Publish Date: Mon, 22 Jun 2020 (15:33 IST)
Updated Date: Mon, 22 Jun 2020 (15:37 IST)
चीनी कंपनी शिओमी Xiaomi जल्द ही स्मार्ट माउस लेकर आने वाली है। कंपनी की तरफ से Mi Portable Wireless Mouse लाने की घोषणा की गई है। माउस की खूबी यह है कि यह यूजर की आवाज सुनकर काम करेगा। यह XiaoAI voice assistant को सपोर्ट करेगा।
हाल ही में इस स्मार्ट माउस को लिस्टिंग किया गया है। इस माउस को XASB01ME मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्ट माउस में स्पीच रेकग्निशन, ट्रांसलेशन का सपोर्ट और 4000 DPI दिया गया है। नया माउस ब्लूटूथ 5.0 की मदद से कनेक्ट हो जाएगा।
इससे पूर्व Xiaomi ने एक स्मार्ट की- बोर्ड लॉन्च करने की घोषणा की थी। कंपनी का दावा Xiaomi के माउस की voice assistant के बार इंट्री हो रही है। इससे ऑफिस के कई काम आसान हो जाएंगे। माउस में एक माइक्रफोन होगा। कंपनी इस माउस में बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी देगी।
कंपनी का दावा है कि 750 एमएएच की बैटरी 30 दिन चलेगी और 180 दिन का स्टैंडबाय टाइम देगी। टेक वेबसाइट की खबरों के मुताबिक माउस में कई वॉइस कमांड डिफाल्ट रहेगी, जैसे 'ओपन वर्ड', 'कम्प्यूटर शटडाउन'। हालांकि भारत में इसे कब लांच किया जाएगा, इसकी घोषणा नहीं की गई है।