बर्लिन में सोनी ने अपना नया सायबरशॉट T500 लांच किया है। इस कैमरे में 3.5 इंच की टचस्क्रीन एलसीडी है, जिसका रिसोल्यूशन 10.1 मेगापिक्सल है।
इस कैमरे में वीडियो शूटिंग के दौरान भी तस्वीरें ली जा सकती हैं। इस कैमरे में रॉ नोइस रिडक्शन तकनीक का प्रयोग किए जाने से तस्वीरें काफी अच्छी और साफ आती हैं।
उम्मीद है कि यह कैमरा इस साल अक्टूबर तक बाज़ार में उपलब्ध हो जाएगा।