Gadget News %e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%b8 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80 108101700035_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एसस का नया छोटा पीसी

Advertiesment
एसस नया छोटा पीसी
PRPR
एसस ने इंटेल के साथ मिलकर हाल ही में एक नया पीसी भारतीय बाजार में लांच किया है। इस पीसी को ईईई बॉक्स पीसी नाम दिया गया है। यह कम्प्यूटर हमारे पास फिलहाल मौजूद कम्प्यूटर के मुकाबले 90 प्रतिशत कम पॉवर का उपयोग करता है और इससे होने वाली आवाज भ‍ी काफी कम है।

यह पीसी आकार में काफी पतला है और इसे वेसा एलसीडी डिस्प्ले पर भी रखा जा सकता है जिससे यह कम जगह में आराम से सुरक्षित रहे।

एससके इस पीसी को बूट(स्टार्ट) होने में बहुत कम समय लगता है। इस पर उपयोगकर्ता इंटरनेट का उपयोग, इमेज को स्टोर करना या फिर आईएम/स्कायपे का उपयोग कर चैटिंग भी पीसी बूट होने के 7 सेकंड के अंदर ही कर सकते हैं।


एसस के इस पीसी की कीमत 16,490 रुपए है जिसमें टैक्स शामिल नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi