Gadget News %e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%8b %e0%a4%a4%e0%a5%8b %e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a4%be 108012300014_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएमपी हो तो ऐसा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें पीएमपी 10
PRPR
पोर्टेबल वीडियो प्लेयर्स यानी पीएमपी के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अगर आपका बजट 10,000 के करीब है और आप इस बजट में कोई एमपी3 प्लेयर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास वीडियो प्लेयर का बेहतर विकल्प है।

जरा नजर डालिए कि क्रिएटिव जेन के पीएमपी मात्र 5,200 (4 जीबी) तथा 8,000 (8 जीबी) रुपए में बाजार में उपलब्ध है। इसके 2.5 इंच के एलसीडी डिस्प्ले में 320 x 240 पिक्सेल्स का रिजॉल्यूशन उपलब्ध है। वहीं इसकी स्लिम डिजाइन और हल्के वजन का तो कोई जवाब ही नहीं है। साथ ही इसके मेमोरी कार्ड को 2 जीबी तक विस्तृत भी किया जा सकता है।
  अगर आपका बजट 10,000 के करीब है और आप इस बजट में कोई एमपी3 प्लेयर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास वीडियो प्लेयर का बेहतर विकल्प है...      


वहीं आइगो 2 जीबी की मेमोरी वाला ई868 बाजार में 9000 रुपए में उपलब्ध है। इसके 2.5 इंच के शानदार डिस्प्ले में 16 मिलियन रंग हैं। इसके विभिन्न फीचर्स का तो कोई जवाब ही नहीं है, जिसमें इसकी बाहरी मेमोरी के लिए एसडी और एमएमसी कार्ड की भी उपलब्धता है। साथ ही इसके साथ एक ई-बुक रीडर व नेवीगेशन वील्स की भी उपलब्धता है।

*यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र व परिस्थिति के आधार पर यह परिवर्तनशील है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi