दक्षिण अफ्रिका की सॉफ्टवेयर कंपनी, सहारा कंप्यूटर्स भारत में अपना नया एमपी4 प्लेयर लांच करने जा रही है ।'स्टाइलिश लुक वाला सहारा का यह एमपी4 प्लेयर 2.5 इंच का मल्टीमीडिया प्लेयर है।
जिसमें एक साथ सात फीचरों का इस्तेमाल किया जा सकता है।इसमें 960X480 का रिसॉल्यूशन डिसप्ले भी है।अगर आप म्यूजिक प्लेयर में संगीत के साथ-साथ कैमरे और फिल्मों की वीडियो जैसे फीचर रखना चाहता है तो उसके लिए यह एमपी4 प्लेयर एक बढ़िया विकल्प है।
साथ ही इसकी साउंड क्वालिटी पर भी बहुत ध्यान दिया गया है। इस एमपी4 प्लेयर में 2 मेगापिक्सेल का कैमरा,एफएम रेडियो, फोटो व्यूवर, एनईएस गेम्स और कैलेंडर जैसे फीचर्स तो हैं ही,साथ ही ई-बुक फंक्शन, टेक्स्टफाइल रीडर और लैंग्वेज ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी हैं।
बाजार में इसकी कीमत 4,999 रुपए है। सहारा का यह नया एमपी४ प्लेयर सभी आईटी रीटेल आउटलेटों पर उपलब्ध है।