गाँधीवाद के मूलभूत और व्याख्यात्मक तत्व सत्य, अहिंसा और सादगी हैं। गाँधीजी और उनके अनुयायियों के लिए सत्य राजनीति, समाज और परंपरा के सभी पहलुओं में व्याप्त हो जाना चाहिए। गाँधीजी न तो शांतिवादी थे, न ही समाजवादी और न ही व्याख्यामय।
|
|
विभिन्न दर्शनों के लक्ष्य भी अलग-अलग हैं। समाजवाद में एक समानतावादी अर्थव्यवस्था और राजनीति प्रणाली वांछित है, शांतिवाद में यह अपेक्षा की जाती है कि किसी भी परिस्थिति में युद्ध को टाला जाए, बौद्धवाद मोक्ष चाहता है। इस तरह गाँधीवाद वास्तव में गाँधीजी की सत्य की खोज की यात्रा ही है। यह गाँधीजी की शिक्षाओं का आधार है तथा स्वयं को सारी उम्र समझने तथा जाँचने की भावनाओं की बुनियाद है। इसके लिए उन्होंने किसी अन्य को आदर्श नहीं बनाया बल्कि सारे प्रयोग स्वयं खुद पर ही किए थे।
गाँधीवाद के मूलभूत और व्याख्यात्मक तत्व सत्य, अहिंसा और सादगी हैं। गाँधीजी और उनके अनुयायियों के लिए सत्य राजनीति, समाज और परंपरा के सभी पहलुओं में व्याप्त हो जाना चाहिए। गाँधीजी न तो शांतिवादी थे, न ही समाजवादी और न ही व्याख्यामय राजनीतिक रंग में रंगने वाले व्यक्ति थे। वे बस, जीवन के शुद्ध विद्यमान सत्यों से जुड़े रहे।
और इसी को आधार बनाकर उन्होंने सारे निर्णय लिए। वैसे देखा जाए तो आम आदमी के लिए सत्य का पालन करना और उसे व्यवहार में लाना मुश्किल होता है। गाँधीजी का जीवन इस बात का साक्षी है तथा प्रेरित करता है कि सत्य का आचरण किया जा सकता है। अहिंसा, मानवीय स्वतंत्रता, समानता तथा न्याय के प्रति गाँधीजी की प्रतिबद्धता सावधानीपूर्वक व्यक्तिगत परीक्षण के बाद जीवन के सत्य से ही पैदा हुई थी।
भावना का अनुसरण
सत्य की व्याख्या विजयात्मक रूप से की जाती है। इसलिए गाँधीवाद इस बात की माँग नहीं करता है कि गाँधीजी के सिद्धांत से ही चिपका रहा जाए, लेकिन यह जरूरी है कि उसकी भावना का अनुसरण किया जाए। यदि कोई ईमानदारी से यह मानता है कि कभी-कभार हिंसा अपरिहार्य है तथा अनैतिक स्थिति की सफाई हेतु आवश्यक है तो ऐसा करना ही सच्चाई है। सच्चाई पर चलना गाँधीवाद की भावना है।
उन्होंने पाया था कि हमेशा सत्य को अनावृत करना ही लोकप्रिय नहीं होता, जैसा कि कई लोग स्वार्थ अथवा दिग्भ्रमित मान्यताओं के चलते ऐसा मानते हैं। तथापि उन्होंने यह भी खोजा था कि यदि एक बार सत्य की राह पर चल पड़े तो कोई उसे रोक नहीं सकता है। गाँधीजी ने कहा था- जनसंहार के किसी भी हथियार से सत्य ज्यादा शक्तिशाली है।