Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त, एक दिन पूर्व, वर्जित चन्द्र दर्शन का समय

हमें फॉलो करें ganesh chaturthi ka chand
Ganesh chaturthi 2023 madhyan puja ka shubh muhurat : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मध्याह्न काल में भगवान श्री गणेशजी का जन्म हुआ था। इसीलिए मध्याह्न काल पूजा का खास महत्व रहता है। मध्याह्न काल पूजन के मुहूर्त के साथ जानिए कि वर्जित चंद्र दर्शन का समय कब है यानी किस समय चंद्रमा के दर्शन नहीं करना है।
 
कब है गणेश चतुर्थी : गणेश चतुर्थी 19 सितम्बर 2023 मंगलवार के दिन है।
 
कब है मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त : सुबह 11:07 से दोपहर 01:34 तक।
अवधि- 02 घण्टे 26 मिनट्स रहेगी।
 
एक दिन पूर्व, वर्जित चन्द्रदर्शन का समय- 18 सितंबर 2023 12:39 पीएम से 08:24 पीएम तक।
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय- 19 सिंतबर सुबह 09:41 से रात्रि 09:00 तक।
अवधि - 11 घण्टे 19 मिनट्स
 
मान्यता के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी गणेश चतुर्थी को कलंक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है। कहते हैं कि इस तिथि की रात को चंद्र दर्शन करने पर व्यक्ति को भविष्य में झूठा कलंक लगने का भय बना रहता है। ऐसे में व्यक्ति को भूलकर भी चंद्रमा के दर्शन नहीं करना चाहिए। इसीलिए वर्जित चंद्र दर्शन का समय बताया जाता है। श्रीकृष्ण जी ने भी इस दिन चंद्र दर्शन कर लिए थे तो उन पर स्यामंतक मणि जोरी का इल्जाम लगा था। इस दोष से मुक्ति के लिए स्यामंतक मणि की कथा सुनी जाती है।

5
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरतालिका तीज 2023 : शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा, उपाय, नियम सब कुछ एक साथ