Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घर पर अनंत चतुर्दशी व्रत करने की सरलतम विधि, इस मंत्र से बांधें अनंत की डोरी

हमें फॉलो करें घर पर अनंत चतुर्दशी व्रत करने की सरलतम विधि, इस मंत्र से बांधें अनंत की डोरी
घर पर अनंत चतुर्दशी व्रत करने की सरलतम विधि, इस मंत्र से बांधें अनंत की डोरी 
 
अनंत चतुर्दशी का व्रत करने के लिए व्रती को सुबह स्नान करके व्रत करने का संकल्प लेना चाहिए। 
 
शास्त्रों में, अनंत चतुर्दशी का पूजन किसी भी नदी, सरोवर के किनारे करने का विधान बताया गया है। 
 
अगर ऐसा न हो तो घर में पूजा गृह के पास या पूजा गृह में कलश स्थापित करें और शेष नाग की शैय्या पर लेते भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र रखें।
 
उसके बाद चौदह गांठों से बंधा हुआ डोरा (सूत्र) रखें। 
 
उसके बाद “ॐ अनंताय नमः” मंत्र से भगवान विष्णु तथा अनंत सूत्र की षोडशोपचार विधि से पूजा करें। पूजा करने के बाद अनंत सूत्र का मंत्र पढ़कर पुरुष अपने दाहिने हाथ पर और स्त्री बाएं हाथ पर बांध लें।
 
अनंत सूत्र का मंत्र
 
अनंत सागर महासमुद्रेमग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव।
अनंत रूपे विनियोजितात्माह्यनन्त रूपाय नमोनमस्ते॥
 
पूजा पाठ के बाद ब्राह्मण को भोजन कराएं और सपरिवार प्रसाद ग्रहण करें। पूजन के बाद व्रत कथा अवश्य पढ़ें या सुनें। क्योंकि माना जाता है बिना कथा पढ़ें व्रत संपूर्ण नहीं होता और उसका फल नहीं मिलता।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनंत चतुर्दशी व्रत तिथि कब से कब तक, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त