Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वाराणसी में आप कार्यकर्ताओं पर हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें वाराणसी में आप कार्यकर्ताओं पर हमला
वाराणसी , मंगलवार, 29 अप्रैल 2014 (13:33 IST)
FILE
वाराणसी। वाराणसी के असी घाट पर संदिग्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप स्वयंसेवकों पर हमला किया, जिसमें तीन स्वयंसेवक घायल हो गए। पुलिस में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है।

आप स्वयंसेवक अंकित लाल ने बताया कि सोमवार रात वे असी घाट की एक दुकान पर पानी पी रहे थे तभी कथित रूप से कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे उनकी पार्टी की टोपी उतारने को कहा और उनके ऐसा करने से मना करने पर उन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

भेलुपुर के थाना प्रभारी वी. के. सिंह ने बताया कि आप स्वयंसेवकों की कथित भाजपा कार्यकर्ताओं से असी घाट क्षेत्र में पहले कहासुनी हुई जो शीघ्र ही झगड़े में बदल गई। उन्होंने कहा कि आप के स्वयंसेवकों ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सिंह ने बताया कि आप स्वयंसेवकों ने अपनी शिकायत में कथित भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया है।

आप के तीन घायल स्वयंसेवक नादान मिश्रा, अंकित लाल और प्रभात आप पार्टी के संगीत चुनाव प्रचार समूह ‘प्ले 4 चेंज’ के सदस्य हैं। ये समूह शहर-शहर घूमकर पार्टी का प्रचार करता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi