Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'आप' का गुजरात सरकार और मोदी को जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें आप नेता अरविन्द केजरीवाल
नई दिल्ली , गुरुवार, 27 मार्च 2014 (17:58 IST)
FILE
नई दिल्ली। आप नेता अरविन्द केजरीवाल द्वारा पूछे गए 16 सवालों का जवाब बुधवार को गुजरात सरकार ने दे दिया, लेकिन उनसे असहमत 'आप' नरेन्द्र मोदी पर पलटवार किया है। गैस मूल्य वृद्धि मामले में भी आप ने गुजरात सरकार के दावे पर सवाल उठाया है।

आप ने अपने गैस मू्ल्य निर्धारण, किसानों की आत्महत्याएं, कृषि विकास, एफडीआई पर मोदी की स्थिति और भाजपा का यह आरोप कि कांग्रेस को लेकर आप का रुख नरम है, पर अपने विचार रखे हैं।

गैस मूल्य तय करने के मुद्‍दे पर पर आप ने कहा है कि प्रेस रिलीज में इस तरह का बोगस दावा किया गया है कि भाजपा के नेता यशवंत सिन्हा की अध्यक्षता में संसद की वित्तीय मामलों पर स्थायी समिति ने सरकार की गैस निर्धारण नीति पर गंभीर सवाल खड़े किए और इसकी समीक्षा किए जाने की बात कही थी।

इसमें भाजपा की स्थिति के बारे में कुछ नहीं किया गया है। स्थायी समिति संसद की होती है, भाजपा की नहीं। इसमें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार प्रत्याशी की गैस मूल्यों के संबंध में स्थिति पर भी कुछ नहीं कहा गया है। प्रेस रिलीज में भाजपा ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि 'गैस नीति की गंभीर सवाल खड़े करने से' उनका क्या अर्थ है।

गैस मूल्यवृद्धि पर क्या कहा आप ने... पढ़ें अगले पेज पर....



भाजपा की प्रेस रिलीज की झूठ को उजागर करने के लिए हम गुजरात राज्य पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के उस पत्र को सार्वजनिक कर रहे हैं, जिसमें मोदी सरकार ने एक गैस मूल्य फार्मूले को लेकर एक स्पष्ट सुझाव दिया है कि गैस का मूल्य 14 डॉलर से अधिक हो जो कि यूपीए की उदार सरकार की रिलायंस को दी गई कीमतों से भी अधिक है। इस फार्मूले का तर्क वही है जो कि यूपीए का बाजार मूल्य तर्क है। इस तरह के पुख्ता प्रमाणों के बाद भाजपा कैसे उम्मीद कर सकती है कि कोई भी उसके भ्रामक प्रेस रिलीज पर भरोसा करे।

किसानों की आत्महत्याओं और कृषि विकास पर पर आप ने कहा है कि भाजपा का यह खंडन कि गुजरात राज्य में बुनियादी सुविधाओं और निवेश के लिए इतने अ‍च्छे प्रबंध किए गए हैं कि वहां किसानों की आत्महत्याओं से बचा जा सका। यह दुखद और उपलब्ध आंकड़ों से बहुत दूर है। इस संबंध में आप ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्‍स ब्यूरो की वेबसाइट की लिंक भी दी है, जिसमें किसानों की आत्महत्याओं को दर्शाया गया है। यह देश में किसानों की आत्महत्याओं को लेकर एकमात्र अधिकृत आंकड़े हैं। पार्टी का कहना है कि हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि भाजपा ने अपनी रिलीज में दर्शाए आंकड़े कहां से लिए।

एफडीआई पर मोदी की स्थिति पर आप का कहना है फिलहाल भाजपा एफडीआई के खिलाफ रुख दिखा रही है, लेकिन नरेन्द्र मोदी एफडीआई के पक्ष में हैं और इस बात को उन्होंने दिल्ली में व्यापारियों की एक बैठक में स्पष्ट भी कर दिया था। जब उनसे रिटेल में एफडीआई पर सवाल पूछा गया था तो मोदी ने सवाल के जवाब में कहा था कि व्यापारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से भयभीत क्यों हैं? इससे उनकी स्थिति साफ हो जाती है।

कांग्रेस के प्रति रुख पर क्या बोली आप... पढ़ें अगले पेज पर...



'आप' के कांग्रेस के प्रति रवैये पर पार्टी ने कहा है कि भाजपा का यह आरोप है कि आप कांग्रेस के भ्रष्टाचार और सोनिया गांधी के परिवार के भ्रष्टाचार को लेकर नरम रुख रखती है, पूरी तरह से गलत और अवास्तविक है। इस मामले में भाजपा भूलने की बीमारी दर्शा रही है। अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रॉबर्ट वाड्रा के भ्रष्‍ट सौदों की जानकारी दी गई थी जो कि देश में पहली बार था और सारे देश पर इसका ध्यान गया।

लेकिन, अरविंद केजरीवाल के ऐसा करने से पहले वाड्रा के भ्रष्ट सौदों से संबंधित कागजात अरुण जेटली के पास थे, लेकिन वे गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को सार्वजनिक करने से क्यों डरते रहे? यह इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के बीच रणनीतिक समझौता है? ऐसी स्थितियों में 'आप' पर कांग्रेस पर नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया हास्यास्पद है। बिना ठोस तर्कों के आधार पर सफेद झूठ और महाझूठों को वास्तव खंडन नहीं माना जा सकता है। हम चाहते हैं कि जो लोग इस तरह की प्रेस रिलीज जारी करते हैं वे अपने दावों को फिर से चेक करें और तभी इन्हें सार्वजनिक करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi