Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'रणछोड़' है अरविन्द केजरीवाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें अरविन्द केजरीवाल
नई दिल्ली , गुरुवार, 27 मार्च 2014 (16:25 IST)
नई दिल्ली। पहले गुजरात सरकार द्वारा अरविन्द केजरीवाल के 16 सवालों का जवाब, फिर लगभग उसी समय कठुआ के हीरानगर में नरेन्द्र मोदी उन्हें एके 49 और पाकिस्तान का एजेंट करार देते हैं। उसके अगले ही दिन यानी आज भाजपा की ओर से अरविन्द केजरीवाल पर हमला। यानी अब एकमात्र निशाना अरविन्द केजरीवाल।

गुरुवार को भाजपा अरविन्द केजरीवाल पर तीखा निशाना लगाया है। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने मोदी के केजरीवाल पर हमले को न सिर्फ जायज ठहराया, बल्कि आम आदमी पार्टी को अरविन्द अपना प्रोपेगंडा पार्टी करार दिया है। साथ ही कहा कि आप सिर्फ केजरीवाल के इर्द गिर्द ही घूमती है।

भाजपा प्रवक्त ने कहा कि केजरीवाल को मोदी फोबिया हो गया है। वे सवालों से भागते हैं। दिल्ली सरकार से इस्तीफा देने के मसले पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल बीच में ही मैदान छोड़ देते हैं। उल्लेखनीय है कि यह लगातार दूसरा दिन है, जब केजरीवाल भाजपा के निशाने पर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi