लोकसभा चुनाव में कैसा रहेगा 'आप' का प्रदर्शन...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में लोकसभा चुनाव में भी ऐसी ही कामयाबी दोहरा सकती है। सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस-बीजेपी का सूपड़ा साफ कर देगी। मुंबई में भी पार्टी शानदार प्रदर्शन कर सकती है।
दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में किए गए एक चुनावी सर्वे में कुछ ऐसा ही तस्वीर सामने आ रही है। सर्वे के मुताबिक दिल्ली के सात में से छह लोकसभा सीटों पर आप जीत का परचम लहरा सकती है। बीजेपी को महज एक सीट मिलेगी जबकि कांग्रेस खाली हाथ ही रह जाएगी। एक न्यूज चैनल के लिए एसी नीलसन के सर्वे में ये बात सामने आई है।
अगले पन्ने, आप करेगी कांग्रेस का सूपड़ा साफ....
सर्वे के अनुसार लोकसभा चुनाव 2014 में दिल्ली के छह सीटों के अलावा मुंबई-ग्रेटर मुंबई और नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र के एक-एक लोकसभा सीट पर भी आप जीत हासिल करेगी। आप के इस प्रदर्शन का नुकसान बीजेपी कम और कांग्रेस ज्यादा भुगतेगी।सर्वे के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर-मुंबई की 21 लोकसभा सीटों में आप कांग्रेस-यूपीए को जबरदस्त नुकसान पहुंचेगी। कांग्रेस और यूपीए के घटक दलों के पास 17 सीटें हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में यूपीए महज 3 सीटें जीत पाएगी। सर्वे कहता है कि बीजेपी 10 और आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर जीत हासिल करेगी।