Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अरविंद केजरीवाल ने दिया भड़काऊ भाषण, केस दर्ज

हमें फॉलो करें अरविंद केजरीवाल ने दिया भड़काऊ भाषण, केस दर्ज
, सोमवार, 5 मई 2014 (10:08 IST)
FILE
अमेठी। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अमेठी में एक रैली को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण दिया था जिसके खिलाफ आज अमेठी के मुसाफिरखाना पुलिस स्टेशन में जनप्रतिनिधि कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अमेठी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास के लिए केजरीवाल प्रचार कर रहे हैं। यहां से भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी और कांग्रेस के राहुल गांधी से उनको खासी टक्कर मिल रही है। अरविंद केजरीवाल यहां कुमार के लिए कई दिनों से प्रचार कर रहे हैं लेकिन शुक्रवार को उन्होंने हद कर दी।

अगले पन्ने पर क्या कहा था अरविंद केजरीवाल ने...



अरविंद केजरीवाल ने बीते शुक्रवार को अमेठी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा और कांग्रेस को वोट देना देश और खुदा के साथ गद्दारी करने जैसा है। केजरीवाल ने दोनों पार्टियों पर आपसी मिलीभगत का आरोप लगाया था। केजरीवाल यहां पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास के पक्ष एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने जनता से सौ फीसदी मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों को बिल्कुल वोट न दें। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi