Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आप के घोषणापत्र में हो सकती है 'गैस'

Advertiesment
हमें फॉलो करें आम आदमी पार्टी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में रिलायंस से जुड़े गैस कीमतों के मुद्दे को स्थान मिल सकता है क्योंकि इस नयी पार्टी ने संकेत दिया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए यह महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल होगा।

FILE

कांग्रेस के कमजोर पड़ने के बाद राजनीतिक स्थान को हासिल करने के लिए आप और भाजपा की जद्दोजहद में नई पार्टी आने वाले दिनों में नरेन्द्र मोदी को और अधिक निशाना बनाएगी।

आप के एक नेता ने कहा कि अरविंद भाजपा और कांग्रेस दोनों को निशाना बना रहे हैं। पार्टी इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी और इसके माध्यम से दोनों दलों को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर सकेगी। पार्टी इसे घोषणापत्र में भी शामिल करेगी।

उन्होंने कहा कि आप देखिएगा कि एक अप्रैल के बाद अरविंद और पार्टी किस तरह से इस विषय को उठाते हैं, जब गैस की नई दरें लागू होंगी। यह ऐसा मुद्दा है जिसका राष्ट्रीय स्तर पर महत्व है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi