Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आप नेता राखी ने मांगे 7 लाख रुपए

Advertiesment
हमें फॉलो करें आम चुनाव 2014
, मंगलवार, 18 मार्च 2014 (18:54 IST)
FILE
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रहीं राखी बिड़लान पर सात लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि लोकसभा का टिकट लौटाने वाले महेन्द्रसिंह ने लगाया।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली से महेन्द्रसिंह ने टिकट लौटा दिया है। खबर है कि यहां से पूर्व मंत्री राखी बिड़लान को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि सिंह ने कहा कि वे पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंह ने राखी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दफ्तर के लिए उनसे (सिंह से) सात लाख रुपए की मांग की है। उल्लेखनीय है कि आज ही गायिका जसपिंदर नरूला भी आप पार्टी को छोड़ चुकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi