Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल ने की मुंबई जाम, लोग परेशान

-मुंबई से संदीपसिंह सिसोदिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2014
आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता अरविन्द केजरीवाल का बुधवार को मुंबई में आना मुंबईकरों के लिए परेशानी का सबब बन गया। केजरीवाल के मुंबई एयरपोर्ट से अंधेरी तक ऑटो में आने की वजह से सुबह से ही मुंबई के कई उपनगरों में ट्रैफिक जाम होता रहा।
WD

यही नहीं एक रिक्शे में 5-6 आप कार्यकर्ता बैठ गए और यहां के सख्त यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। जब मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने उनसे ऐसा न करने के लिए कहा तो कार्यकर्ता सिर्फ नारेबाजी करते रहे और हद तो तब हो गई जब केजरीवाल चर्चगेट स्टेशन पर पहुंचे। यहां आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

केजरीवाल के साथ पहुंचे सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने चर्चगेट स्टेशन पर यात्रियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। इसके बाद स्टेशन के दरवाजों पर सुरक्षा के लिए लगे मेटल डिटेक्टरों को भी नीचे गिरा कर तोड़ दिया।

गिरते-गिरते बचे केजरीवाल... पढ़ें अगले पेज पर...


कार्यकर्ताओं के अति उत्साह से अरविंद केजरीवाल भी बच नहीं पाए और उन्हें भी कई बार भीड़ में इस धक्का-मुक्की का शिकार होना पड़ा। कई बार तो वे खुद भी गिरते-गिरते बचे। इस आपधापी में मीडियाकर्मियों की भी बुरी हालत हो गई। जब एक टीवी चैनल की रिपोर्टर ने एक आप कार्यकर्ता से मेटल डिटेक्टर को गिराने पर सवाल पूछा तो उसने बेहद बदतमीजी से कहा कि मेटल डिटेक्टर ही गलत लगे हैं और उन्हें तो गिरना ही चाहिए।
webdunia
WD

इस हंगामे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने केजरीवाल के आगे के कार्यक्रम के लिए और पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दे दिए हैं। अब देखना है कि क्या मुंबई में भी केजरीवाल सिर्फ हंगामे के कारण ही सुर्खियों में आते हैं या इस बार वे कोई सकारात्मक वजह के लिए मुंबईकरों के दिल में जगह बनाने में कामयाब होते हैं। खबर यह भी है कि बेकाबू कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते महिलाओं को भी अभद्रता का शिकार होना पड़ा।

बाद में केजरीवाल नरीमन पॉइंट स्थित बजाज भवन पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए आसपास के दफ्तरों से कर्मचारियों और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि मुंबई पुलिस की सतर्कता के चलते इस बार ट्रैफिक जाम ‍की स्थिति निर्मित नहीं हुई, साथ ही केजरीवाल के साथ सिर्फ दो ही गाड़ियां हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi