Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनावों से डरे भाजपा और कांग्रेस : अरविंद केजरीवाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें लोकसभा चुनाव 2014
नई दिल्ली , सोमवार, 31 मार्च 2014 (23:47 IST)
FILE
नई दिल्ली। 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली में विधानसभा चुनाव टालने के लिए उपराज्यपाल पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों दल चुनावों से डरे हुए हैं।

केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली के आप उम्मीदवार जरनैल सिंह के समर्थन में द्वारका में एक जनसभा में कहा, अगर चुनाव कल हो जाएं तो आप को 50 सीटें मिलेंगीं। उन्होंने (भाजपा और कांग्रेस) उपराज्यपाल पर दबाव बनाया और चुनाव टल गए। वे चुनाव से डरे हुए क्यों हैं? हम सदन को भंग करने और फिर से चुनाव की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय गए।

उन्होंने कहा, उच्चतम न्यायालय ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा को जवाब देने के लिए नोटिस भेजा था। आज, उन्हें नोटिस का जवाब देना था लेकिन दोनों ने समय मांगा। यह उनके इरादों पर सवालिया निशान लगाता है।

गैस के दामों को लेकर केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में सभी सात सीट जीतती है तो वह सुनिश्चित करेगी कि गैस के दाम नहीं बढ़ें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi