General Election Candidate %e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%af %e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a4%ae 114012900063_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय निरूपम

Advertiesment
संजय निरूपम
FILE
6 फरवरी 1965 को बिहार के रोहतक में एक साधारण परिवार में जन्‍मे संजय निरूपम उत्‍तर मुंबई के वर्तमान सासंद हैं।

उनके पिता का नाम स्‍व. बृजकिशोर लाल व माता का नाम प्रेमदेवी है। वे लोकसभा की लोक लेखाकंन कमेटी और वित्‍तीय कमेटी के सदस्‍य हैं।

इससे पहले वे दो बार राज्‍यसभा के सदस्‍य भी रह चुके हैं। एक बार कांग्रेस की ओर से और इससे पूर्व वे शिवसेना की ओर से एक बार राज्‍यसभा के सदस्‍य भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे लोकसभा में कांग्रेस की ओर से उत्‍तर-मुंबई का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं।

निरूपम ने रोहतक से स्‍कूली शिक्षा प्राप्‍त कर स्‍नातक की डिग्री पटना से की। 1986 में उन्‍होंने दिल्‍ली का रुख़ किया और एक जर्नलिस्‍ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वे हिन्दी साहित्‍य अकादमी, महाराष्‍ट्र के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं।

आगे चलकर उन्‍होंने शिवसेना की ओर से राज्‍यसभा का चुनाव जीता लेकिन 2005 में उन्‍होंने कांग्रेस ने नाता जोड़ लिया। राजनीति के अतिरिक्‍त निरूपम मुंबई में पारंपरिक कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष हैं, और प्रत्‍येक वर्ष वे बड़े पैमाने पर एक कुश्‍ती प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं, जिसमें अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के खिलाड़ी शिरकत करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi