Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने भारत को बनाया ‘स्कैम इंडिया’ : मोदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें नरेन्द्र मोदी
संत कबीर नगर , शुक्रवार, 2 मई 2014 (14:41 IST)
संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जनता से वादाखिलाफी और एक से बढ़कर एक घोटाले करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘जल, थल और नभ’ तक में गबन करने वाली इस पार्टी ने देश को ‘स्कैम इंडिया’ बना दिया।
FILE

मोदी ने भाजपा प्रत्याशी शरद त्रिपाठी के समर्थन में खलीलाबाद में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में अपने 10 साल के शासनकाल में एक से बढ़कर एक स्कैम किए। जल हो थल हो या नभ हो... हर जगह लूट की... क्या यह लूट चलने देनी है? इन्होंने एक के बाद एक घोटाले किए और देश को ‘स्कैम इंडिया’ बना दिया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 के चुनाव घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा था कि वह 5 साल में 10 करोड़ नौजवानों को रोजगार देगी। मैं पूछना चाहता हूं कि यहां कितने नौजवानों को रोजगार मिला। आप बताएं यह धोखेबाजी है कि नहीं? आज का नौजवान रोजी-रोटी के लिए तरस रहा है। उसे काम चाहिए। 60 साल में कांग्रेस ने यह नहीं किया।

मोदी ने दावा किया कि केंद्र में जब भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार थी, तब उसने अपने 6 साल के कार्यकाल में साढ़े 6 करोड़ नौजवानों को रोजगार दिया था। ‘मां-बेटे’ की यह सरकार 10 साल में डेढ़ करोड़ लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाई। (भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi