General Election Modi Factor %e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5 %e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%9f 114040700043_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव घोषणा पत्र पर मोदी के ट्वीट

Advertiesment
नरेन्द्र मोदी
FILE
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि मैं डॉ. मुरली मनोहर जोशी और उनकी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने एक व्यापक घोषणापत्र तैयार किया। मैं अन्य शुभचिंतकों को भी बधाई देता हूं।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि राजग एक मजबूत सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां हम वैश्विक स्तर पर सिर ऊंचा कर कंधा उठाकर सम्मान के साथ चल सकते हैं।

लोगों को हम अच्छे प्रशासन और विकास का मंत्र दे रहे हैं। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हमारी सरकार गरीबों को सुनने और उनके लिए कार्य करेगी। मोदी ने कहा कि सरकार गरीब की सुनने व सोचने वाली सरकार होनी चाहिए।

भाजपा का घोषणापत्र एक रस्म या औपचारिकता नहीं है। यह भारत को विकसित बनाने के लिए लक्ष्य और दिशा तय करेगा। मोदी ने कहा कि भाजपा द्वारा आज जारी किया गया घोषणापत्र कोई रस्म या कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि शासन में आने पर हमारे द्वारा तय किया गया, यह लक्ष्य है जिसे हम पूरा करेंगे।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’, ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा देते हुए उन्होंने वादा किया कि भाजपा शासन में सभी वर्गो और समुदायों को विकास में शामिल किया जाएगा। घोषणापत्र में मुख्य बिन्दु सुशासन और समावेशी विकास हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi