बालेश्वर। लोकसभा चुनावों में भारी मतदान का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि चुनावों के रुझान से ऐसा लगता है कि उनकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं।
मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि राज्य के लोगों ने गुरुवार को मतदान केंद्रों पर उनकी पार्टी के प्रति जो लगाव दिखाया, उससे उनके प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। ओडिशा में कांग्रेस की बजाय भाजपा नवीन पटनायक को मुख्य चुनौती देती दिख रही है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा के मतदान केंद्रों पर गुरुवार को चुनाव में दिखे रुझान और आपके लगाव से ऐसा लगता है कि मेरी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं। यह विशेष तौर पर आपके प्रति है। (भाषा)