टाइम ने प्रभावशाली लोगों की जो सूची जारी की है, उसमें आप नेता अरविन्द केजरीवाल भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से अच्छी स्थिति में हैं। यानी केजरीवाल 37वें स्थान पर हैं तो मोदी इस सूची में काफी नीचे हैं। लेकिन, एक और खास बात जो सामने आई है, उसके मुताबिक मोदी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। न्यूयॉर्क। टाइम साप्तहिक के नवीनतम अंक (5 मई और 12 मई के अंक) में पत्रिका ने विश्व की सौ प्रभावशाली हस्तियों के बारे में जानकारी दी है, जिनमें भारत के अरविंद केजरीवाल, नरेन्द्र मोदी, अरुंधति रॉय और अरुणाचलम मुरुगनन्तम शामिल हैं।केजरीवाल के बारे में राजदीप सरदेसाई ने लिखा है कि वे भारतीय राजनीतिज्ञों के एक प्रतिवाद हैं। ना वे हिंदू राष्ट्रवादी हैं, ना ही उनका उपनाम प्रसिद्ध है और ऐसा भी नहीं लगता है कि उन्होंने राजनीति से कोई पैसा बनाया है। पायोनियर्स (अगुआ लोगों) की सूची में केजरीवाल का 37वां स्थान है। इसी श्रेणी में भारत से एक और नाम है जो कि केजरीवाल जितना लोकप्रिय नहीं है, यह नाम है अरुणाचलम मुरुगनन्तम का जिनका नाम स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए शामिल किया है। उनके बारे में रुचिरा गुप्ता ने लिखा है। उन्होंने महिलाओं के लिए सस्ती सैनिटरी नैपकिन बनाने की मशीन बनाई और इसके उत्पाद को जनसामान्य तक पहुंचाया।
नरेन्द्र मोदी के बारे में टाइम में क्या लिखा गया... पढ़ें अगले पेज पर...
सूची में नरेन्द्र मोदी का भी नाम है जिनके बारे में फरीद जकारिया ने लिखा है कि मोदी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह मान लिया गया है कि आम चुनावों के बाद मोदी भारत के प्रधानमंत्री होंगे।
भारत की अंतररात्मा के नाम से अरुंधति रॉय के बारे में लिखा गया है जिसे पंकज मिश्रा ने लिखा है। इस संयुक्त अंक में जहां मलाला युसूफजई के बारे में लिखा गया है कि वे पाकिस्तान की लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाली अग्रणी युवा हैं, वहीं मलाला ने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन के बारे में लिखा है और उन्हें महिला नेत्रियों की वकील, सलाहकार बताया गया है।