Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नरेन्द्र मोदी पर 20000 करोड़ का सट्‍टा

Advertiesment
हमें फॉलो करें नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली। आम चुनावों के नतीजे सोलह मई के बाद आने हैं, लेकिन इससे पहले ही सट्‍टा बाजार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री मान लिया है। उनके प्रधानमंत्री बनने को लेकर देश के सट्‍टेबाजों में अत्यधिक भरोसा है और इसी का नतीजा है कि सारे देश में उनकी जीत को लेकर कथित तौर पर 20 हजार करोड़ का सट्‍टा लगा है।
FILE

सूत्रों का कहना है कि सबसे बड़ा सट्‍टा दिल्ली और जयपुर में लगा है, जहां पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए की राशि दांव पर लगी है। सट्‍टा बाजार के जानकारों का कहना है कि भाजपा के 240 सीटें जीतने के लिए एक रुपए पर 40 पैसे का भाव है और भाजपा के 225 सीटों के जीतने पर एक रुपए पर सत्रह पैसे का भाव है। जबकि भाजपा के 247 से लेकर 250 सीटें जीतने पर 1 रुपए का भाव है। पार्टी को 260 सीटें मिलने पर 2.25 रुपए का भाव है।

दूसरी ओर सट्‍टा बाजार में कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं बताई जाती है। पार्टी के 50 सीटें जीतने पर एक रुपए पर 16 पैसे का भाव है। कांग्रेस के 60 सीटें जीतने पर 42 पैसे का भाव है और 65 से लेकर 68 सीटों के जीतने पर एक रुपए का भाव चल रहा है। कांग्रेस के 80 सीटें जीतने के अनुमान पर ढाई रुपए का भाव चल रहा है और यह स्थिति वास्तविकता के करीब होती है तो कांग्रेस को भविष्य में अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो सकता है।

आप को नहीं मिलेंगी 3-4 से ज्यादा सीटें... पढ़ें अगले पेज पर...


सट्‍टा बाजार आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर भी उत्साहित नहीं है। पार्टी की तीन-चार सीटों पर ही 1 रुपए का भाव दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी की ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है और बाजार में एक रुपए पर मात्र 20 पैसे दिए जा रहे हैं। राहुल गांधी को लेकर स्थिति यह है कि उनके प्रधानमंत्री बनने को लेकर एक रुपए पर आठ रुपए का भाव चल रहा है।

बाजार भाजपा को गुजरात में 22 सीटें दिला रहा है और राजस्थान में सीटों की संख्या 23 है। दिल्ली की सात सीटों पर 6 भाजपा के पक्ष में जाने की बात कही जा रही है। मध्यप्रदेश में पार्टी को 26 सीटें दी रही हैं वहीं आंध्रप्रदेश में बाजार के अनुमान के अनुसार 3 सीटें, तमिलनाडु में 4 सीटें, ओडिशा में 4 सीटें और कर्नाटक में 18 सीटें भाजपा को मिल रही हैं। इस तरह बाजार का अनुमान है कि पार्टी अपने ही बूते पर बहुमत जुटाने में सफल नहीं हो पाएगी।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi