General Election Modi Factor %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%a6 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 114032400053_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनाथ की नजर प्रधानमंत्री पद पर...

Advertiesment
राजनाथ सिंह
FILE
क्या भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह की नजर प्रधानंमत्री पद पर है? राजनाथ के एक ट्‍वीट से तो ऐसा ही लगता है। हालांकि वे खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन उनके ट्‍वीट के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले वेबदुनिया ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें कहा गया था कि राजनाथसिंह प्रधानमंत्री बन सकते हैं और वे लखनऊ से अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। यह बात तो पूरी तरह सच साबित भी हो चुकी है क्योंकि राजनाथ लखनऊ से चुनाव लड़ ही रहे हैं।

पढ़ें पिछली रिपोर्ट.. राजनाथसिंह बनेंगे प्रधानमंत्री..!

हालांकि पार्टी ने मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, लेकिन राजनाथ की नजरें भी पीएम की कुर्सी पर हैं। वैसे भी भाजपा इन दिनों तीन पीएम उम्मीदवार हैं- एक घोषित (नरेन्द्र मोदी), एक वेटिंग (लालकृष्ण आडवाणी) और एक हिडन (यानी राजनाथसिंह)।
webdunia
PR


राजनीतिक जानकारों की मानें तो राजनाथ नरेन्द्र मोदी को आगे रखकर खुद को पीएम बनाने के लिए भी 'गुप्त मिशन' चला रहे हैं। यदि पार्टी और गठबंधन को लोकसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है और मोदी के नाम पर सहमति नहीं बन पाती है तो कोई आश्चर्य नहीं राजनाथ सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में खुद को आगे कर दें।

राजनाथसिंह का ट्‍वीट और उसके मायने... पढ़ें अगले पेज पर...


राजनाथसिंह ने एक ट्‍वीट किया है- 'अबकी बार, भाजपा सरकार', इस ट्‍वीट के क्या मायने हो सकते हैं? दरअसल, राजनाथ खुद 'भाजपा सरकार' की आड़ में खुद को आगे रखना चाह रहे हैं। हालांकि जब इस ट्‍वीट पर प्रतिक्रियाएं सामने आईं तो राजनाथ बैकफुट पर आ गए और उन्होंने अगला ट्‍वीट किया- 'बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार'।

यह तो परिणाम के बाद ही पता चलेगा, लेकिन राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि कहीं न कहीं राजनाथसिंह के मन में प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पल रही है। एक संत ने उन पर मोदी के खिलाफ साजिश करने का आरोप भी लगाया था।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi