General Election Modi Factor %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%be 114031800087_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली पर मोदी का चुनावी 'टोटका'

Advertiesment
नरेन्द्र मोदी
TWITTER
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया का जितना सही इस्तेमाल करते है, उतना इस्तेमाल शायद ही कोई दूसरा नेता नहीं करता होगा। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर मोदी सबसे चर्चित राजनैतिक शख्सियत हैं। चुनावी माहौल का मोदी ने रंगों के त्योहार होली को भी भुनाने में देर नहीं की है।

नरेन्द्र मोदी ने ट्‍विटर पर जिन जिन यूजर्स के अकाउंट हैं, उन्हें होली की व्यक्तिगत बधाई भेजी है। यह बधाई संदेश उनके हस्ताक्षर वाला है और यूजर्स का बाकायदा नाम भी लिखा गया है। मोदी के इस संदेश को ग्रीटिंगनुमा बनाया गया है।

इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी अपने चुनाव प्रचार का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं और कम से कम इस संदेश के जरिये वे ट्‍विटर के हर यूजर्स से व्यक्तिगत रूप से जुड़े रहना चाहते हैं।

मोदी की यह कोशिश है कि वह देश दुनिया में अपने प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग खड़ा करें और काफी हद तक उन्हें अपने मकसद में कामयाबी भी मिली है। यही कारण है कि वे अपने इस छोटे से प्रयास से एकाएक सुर्खियों में आ गए हैं। मोदी जानते हैं कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल किस तरह किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi