Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओबामा पहनेंगे 'मैड इन इलाहाबाद' घड़ी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओबामा पहनेंगे 'मैड इन इलाहाबाद' घड़ी!
, सोमवार, 5 मई 2014 (17:57 IST)
FILE
फूलपुर। पं‍डित जवाहर लाल नेहरू की परंपरागत सीट पर कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने पहुंचे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लगे हाथ राज्य में भी कांग्रेस सरकार बनाने के लिए वोट मांग लिए। यहां से कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को उम्मीदवार बनाया है।

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना देंगे तो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी 'मैड इन इलाहाबाद' घड़ी पहनेंगे और मैं भी पहनूंगा। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने फूलपुर के लिए क्या-क्या किया।

नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदी को गुजरात के मंत्रियों का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। 'चौकीदार जी' को कर्नाटक में येदियुरप्पा का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। मैंने भाजपा का घोषणा पत्र देखा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के बारे में लिखा है कि वे कंप्यूटर के माध्यम से भ्रष्टाचार दूर करेंगे।

उन्होंने कहा कि आप केन्द्र में ऐसी सरकार बनाइए जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी शामिल हों। उसमें गरीब भी हों और अमीर भी हों। राहुल ने कहा कि हमने आरटीआई दिया, आरटीई दिया, लोकपाल दिया, खाद्य सुरक्षा बिल समेत कई बिल दिए। इसके साथ ही जनता के हित में और भी कई बिल तैयार हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi