Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने लोगों से राहुल की रैली में आने को कहा

Advertiesment
हमें फॉलो करें राहुल गांधी
नई दिल्ली , शनिवार, 5 अप्रैल 2014 (15:25 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी के नेताओं ने शहरभर में सवा सौ जनसभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से बड़ी संख्या में इस रैली में आने की अपील की है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने यहां बताया कि रैली की तैयारी के लिए कांग्रेस के 3,000 से अधिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और 2,500 से अधिक पास बांटे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा अंबेडकर नगर के रामलीला मैदान में आयोजित की जाने वाली रैली को एक बड़ा कार्यक्रम बनाने के लिए सभी स्तर पर कोशिश की जा रही है।

शर्मा ने बताया कि 60-70 हजार से ज्यादा लोगों के रैली में शरीक होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि आसपास के चारों ओर के इलाकों जैसे देवली, संगम विहार, अंबेडकर नगर और छतरपुर के लोगों को सूचित किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi