Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी राष्ट्रपति निवास को व्हाइट हाउस क्यों कहते हैं?

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिकी राष्ट्रपति निवास को व्हाइट हाउस क्यों कहते हैं?
WDWD
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति वाशिंगटन डीसी स्थित जिस भवन में रहते हैं उसे व्हाइट हाउस कहा जाता है। व्हाइट हाउस वाशिंगटन डीसी की पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर स्थित है। इसे व्हाइट हाउस कहे जाने का कारण यही है कि यह पूरी इमारत व्हाइट रंग से पुती हुई है। परंतु मजेदार तथ्य यह है कि न तो यह इमारत हमेशा से ऐसी थी और न ही इसे शुरू से व्हाइट हाउस कहा जाता था।

जब इसका निर्माण हुआ तब इसका नाम प्रेसीडेंट्स पैलेस या प्रेसीडेंट मेंशन ही था। 1812 से 15 तक ब्रिटेन और अमेरिका के बीच लड़ाई चली। इस लड़ाई के दौरान ब्रिटिश आर्मी ने 1814 में वाशिंगटन डीसी में बहुत सी जगहों पर आग लगा दी थी। यह इमारत इस तरह की आगजनी का शिकार बनी। धुएँ और आग की लपटों से इसकी दीवारों की खूबसूरती चली गई।

इमारत को फिर से आकर्षक बनाने के लिए पूरी इमारत पर व्हाइट रंग कर दिया गया और इसे व्हाइट हाउस कहा जाने लगा। 1902 में इसे यह नाम आधिकारिक तौर पर मिल गया।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi