Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गेमबुक्स, अन्य खेल बच्चों को सीखने में करते हैं मदद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Teachers Day

भाषा

नई दिल्ली , मंगलवार, 9 सितम्बर 2014 (16:19 IST)
बच्चों को भारी भरकम किताबों के बजाय खेलों से भरी पुस्तिका उन नए अभिनव खोजों में शामिल हैं जो उन्हें सिखाने में काफी मदद करती हैं। लेखक और गेम डिजाइनर अनसुमनी रद्र ने कहा, ‘किताबों और खेलों में काफी तालमेल है। जब आप दोनों को जोड़ते हैं तो आपको मजेदार चीज गेमबुक प्राप्त होता है। जैसा खेलों में नियम होते हैं उसी तरह से इन किताबों में भी नियम होते हैं।’ 
Teachers Day

रद्र द्वारा तैयार किए  गए विभिन्न खेलों में कई खिलाड़ियों के खेलने योग्य गेमबुक ‘द एनमी ऑफ माई एनमी’ भी एक गेमबुक है, जहां पुस्तक की शुरुआत और अंत पाठक द्वारा आरंभिक पृष्ठ में निर्धारित किए गई पसंद से तय होता है।
 
रद्र ने कहा, 'इन किताबों में एक शुरुआत होती है लेकिन कई बीच के और बहुआयामी अंत होते हैं। बच्चे एक-दूसरे से पढ़ सकते हैं और खेल सकते हैं और इसे एक खिलाड़ी से भी खेला जा सकता है। रद्र ने कहा कि मल्टीप्लेयर पाठकों को कई विकल्प दिए जाते हैं और चुने गए हर विकल्प विभिन्न पृष्ठों तक ले जाते हैं। हर पृष्ठ की अलग कहानी है। वहां संवाद हैं और कहानी कहने की विभिन्न प्रक्रिया है।' 
 
लेखक ने कहा कि केवल एक अंतर है कि एक किताब में लेखक को हर चीज के बारे में बच्चे को बताना होता है लेकिन एक गेमबुक में आपको चरित्रों को खिलाड़ियों के अनुसार घूमने देना होता है। आपको वो खोजी स्वतंत्रता गेमबुक में निर्मित करनी होती है।
 
रद्र ने कहा, 'जैसे ही आप बातचीत वाले अंदाज में कुछ करते हैं, बच्चे उसके प्रति जागरूक हो जाते हैं।' रद्र ने अपने पहले मल्टी प्लेयर बुक का अनुवर्ती संस्करण ‘बनाना रिपब्लिक’ भी तैयार किया है।

वेबदुनिया हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें। ख़बरें पढ़ने और राय देने के लिए हमारे फेसबुक पन्ने और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi