Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जनरल नॉलेज : पक्षियों के बारे में

Advertiesment
हमें फॉलो करें जनरल नॉलेज : पक्षियों के बारे में
- पक्षियों के कंकाल का भार उनके पंखों से कम होता है।

- एक मुर्गे के शरीर में 75 प्रतिशत पानी होता है।

- शुतुरमुर्ग की आंख का आकार उसके दिमाग से बड़ा होता है।

- शुतुरमुर्ग के अंडे का भार साढ़े तीन पाउंड होता है।

- कोकाटूस और मकाऊ सबसे बड़े तोते हैं ये 75 साल तक जीते हैं।

- ‍विश्वभर में तोते की 328 प्रजातियां पाई जाती हैं।

- चॉकलेट्स तोते के लिए जहर समान होती हैं।

- हमिंग बर्ड अकेली ऐसी पक्ष‍ी है जो विपरीत दिशा में उड़ सकती है।

- हमिंग बर्ड का दिल एक मिनिट में 615 बार धड़कता है।

- उल्लुओं के दांत नहीं होते हैं।

- मादा उल्लू नर उल्लू से आकार और भार में बड़ी होती है।

- बाज के पंख एक हवाई जहाज के पंख से ज्यादा शक्तिशाली होते हैं।

- उत्तेजित होने पर टर्कि अपने सिर का रंग बदलती है।

- कबूतर पराबैंगनी किरणों को देखने में सक्षम हैं।

- हम सामान्यत: पक्षियों के झुंड को वी अक्षर के आकार में उड़ते हुए देखते हैं। ऐसा करने से उन्हें ऊर्जा बचाने में सहायता मिलती है।

- कीवी विश्व का अकेला ऐसा पक्ष‍ी है जिसके पंख नहीं होते।

- आर्कियोप्टेरिक्स सबसे पुराना पक्ष‍ी है।

- ऑस्ट्रेलियाई पेलिकन की चोंच सारे पक्षियों में सबसे बड़ी है।

- बाज की नजर बहुत पैनी होती है, वह 1 मील की ऊंचाई से चूहे की स्थिति को सही-सही देख सकता है।

- कौवे अन्य जंतुओं की आवाज की नकल करने में सक्षम होते हैं।

- सूटी टर्न ऐसा पक्ष‍ी है जो लगातार 3-4 घंटे उड़ सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi