Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए घड़ियों का रोचक संसार...

जानिए विश्व की विचित्र प्रकार की घड़ियां....

हमें फॉलो करें जानिए घड़ियों का रोचक संसार...
मनुष्य को समय की जानकारी के लिए प्रायः घड़ी की आवश्यकता पड़ती है। यह घड़ियां भी विचित्र प्रकार की होती हैं। अनेक घड़ियां तो अपनी किस्म, गुण व विशेषताओं के कारण संसार भर में मशहूर हो जाती हैं।



* विश्व की सबसे ऊंची चार मुंह वाली घड़ी विलियम्स बर्ग बेंक बुकलिन न्यूयॉर्क में है। यह न्यूयॉर्क में सड़क की सतह से 430 फुट ऊंचाई पर लगी हुई है।



* सबसे महंगी घड़ी लंदन में 1680 में 11 लाख के मूल्य में बनी थी।



* सबसे भारी घड़ी सेस्टमिन्सटर पैलेस की ब्लॉक टॉवर है। इसे एडवर्ड प्रथम ने लगवाया था। इसके 4 डायल हैं, जो प्रत्येक 2 फुट 6 इंच व्यास के हैं। यह घड़ी 1856 में 7 लाख में बनी थी। इस घड़ी का घंटा ही 15 टन का है।




* विश्व की विशालतम घड़ी डेनमार्क में है, जिसका उद्घाटन वहां के सम्राट ने 15 दिसंबर 1955 में किया था। यह विश्व की सबसे अधिक ठीक समय देने वाली घड़ी मानी गई है।

इसे घड़ी निर्माता व खगोलविद् जेम्स आल्सन ने दस वर्षों में तैयार किया था। इसमें 14000 पुर्जे 5,70,000 ढंग से कार्य करते हैं। निचले भाग के बीच में कैलेंडर है तथा अन्य भाग नक्षत्रों के बारे में बताते हैं।

प्रस्तुति : दिनेश तिवारी 'उपवन'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi