Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यहां रविवार को छुट्टी नहीं होती

Advertiesment
हमें फॉलो करें यहां रविवार को छुट्टी नहीं होती
FILE
रविवार (संडे) का दिन तो आप सभी को पता होगा। रविवार का दिन यानी स्‍कूल की छुट्टी, ऑफिस की छुट्टी। रविवार का दिन यानी मौज-मस्‍ती करने का दिन होता है।

क्‍या आपको पता है? इस्लामिक देशों में इस दिन छुट्टी नहीं होती। वहां रविवार का दिन सप्‍ताह का पहला दिन होता है।
अंतरराष्‍ट्रीय मानक के अनुसार रविवार सप्ताह का आखिरी दिन होता है, इस्लामिक, क्रिश्चियन तथा हिब्रू कैलेंडर सहित और भी कई कैलेंडरों के अनुसार यह सप्ताह का पहला दिन होता है।

सप्ताह के सात दिनों में से 5 दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार तथा शनिवार के नाम ग्रहों के आधार पर है। एक दिन अर्थात सोमवार उपग्रह चंद्रमा के आधार पर है। केवल रविवार ही एक ऐसा दिन है जिसका नाम एक तारे अर्थात सूर्य पर आधारित है।

जिन इस्लामिक देशों में रविवार को छुट्‍टी नहीं होती उनमें यूनाइटेड अरब अमिरात के देशों जैसे सऊदी अरब, दुबई, यमन, कतर के नाम प्रमुख हैं। इस्लामिक देशों में रविवार के बजाय शुक्रवार (जुमा) को छुट्‍टी होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi