Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

27 जुलाई: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जानिए उनकी Life से जुड़ी खास बातें...

हमें फॉलो करें 27 जुलाई:  डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जानिए उनकी Life  से जुड़ी खास बातें...
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में यह बातें हम सबको पता होना चाहिए... 
 
1. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम देश के तीसरे राष्ट्रपति थे जिन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
 
2. अब्दुल कलाम को भारत रत्न पुरस्कार राष्ट्रपति पद पर नियुक्त होने से पहले ही सम्मानित किया गया। 
 
3. कलाम को 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया।  
 
4. कलाम ने राष्ट्रपति बनने से पहले ISRO और DRDO के साथ एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में भी काम किया। 
 
5. कलाम ने अपना करियर DRDO के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान में एक वैज्ञानिक के रूप में शुरू किया था। 
 
6. 1962 में कलाम ISRO में पहुंचे और इन्हीं के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहते भारत ने अपना पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान PSLV-3 बनाया। 
 
7. 1992 से 1999 तक कलाम रक्षा मंत्री के रक्षा सलाहकार रहें।  
 
8. 1982 में कलाम को DRDL (डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट लेबोरेट्री) का डायरेक्टर बनाया गया। अन्ना यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया। 
 
9. 'विंग्स ऑफ़ फायर', 'इण्डिया 2020- ए विज़न फ़ॉर द न्यू मिलेनियम', 'माई जर्नी' तथा 'इग्नाटिड माइंड्स- अनलीशिंग द पॉवर विदिन इंडिया' उनकी मशहूर कृतियां हैं। 
 
10. अब्दुल कलाम राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा कर फिर से सामाजिक जीवन में लौट गए थे। जहां वे बच्चों के बीच ज्यादा समय रहते थे।
 
प्रस्तुति : अनुभूति निगम  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कारगिल विजय दिवस पर 10 खास बातें, सरल शब्दों में