Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों को लिए मस्त-मस्त पहेलियां...

Advertiesment
पहेली
- रुद्रप्रकाश गुप्त 'सरस'
 
(1)
बचपन से ही जिनके मन में,
क्रांति जन्म लेती है।
आदेशित कुछ करने को ज्यों,
भारत मां करती हैं।।
 
खेतों में बंदूकें बोते,
चट से बोल पड़े थे।
अंग्रेजों ने फांसी दी तो,
हंसते हुए चढ़े थे।।
 
(2)
लोहा लेना अंग्रेजों से,
बिना हिचक ‍स्वीकारा।
झांसी की रक्षा में जिसको,
जीवन लगा न प्यारा।।
 
वीर वेष धारण कर निकली,
कौन रही वह रानी।
जिसकी अंतिम रक्त बूंद ने,
हार न मन में मानी।।
 
(3)
वेष संत का भ्रमण निरंतर,
सहज-सरल-उपकारी।
निर्धन नारायण की पूजा,
ऐसे अतुल पुजारी।।
 
गांधीजी का साथ निभाया,
गुणी और भूदानी।
उनका नाम बताओ बच्चो,
जाने तुमको ज्ञानी।।
 
सही उत्तर : 1. भग‍तसिंह, 2. रानी लक्ष्मीबाई, 3. विनोबा भावे।
 
साभार - देवपुत्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi