Publish Date: Thu, 02 May 2024 (16:10 IST)
Updated Date: Thu, 02 May 2024 (16:03 IST)
• विश्व हास्य दिवस कब है।
• विश्व हास्य दिवस का उद्देश्य क्या है।
• विश्व हास्य दिवस के कोट्स पढ़ें।
worlds laughter day: इस बार विश्व हास्य दिवस 05 मई 2024, रविवार को मनाया जा रहा है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य दिनभर तनाव में रहता है और अवसाद से घिर जाता है, इस वजह से वह हंसना ही भूल गया है। आइए जानते हैं यहां महान विद्वानों के 10 रोचक विचार....
World Laughter Day पर 10 विशेष कोट्स-
• हंस कर भी जीना है, रोकर भी जीना है। जब जीना ही है तो क्यों न हंसते-हंसते जिया जाए। -चार्ली चैपलिन
• यदि मुझे स्वर्ग में हंसने की आज्ञा न हो तो मैं स्वर्ग नहीं जाऊंगा। -मार्टिन लूथर
• मजे और हंसी के साथ, पुरानी झुर्रियों को आने दो। -शेक्सपियर
• जब आप हंसने के पश्चात शांत हो जाएंगे तो यह महसूस करेंगे कि, पूरा विश्व, ये पेड़-पौधे, सितारे, पत्थर, पर्वत, सब आपके साथ हंस रहे हैं। -ओशो
• उस दिन जब आप देख लेंगे कि सबकुछ कितना परिपूर्ण है, आप आसमान की ओर सिर करके बहुत जोर से हंसेंगे। -गौतम बुद्ध
• मुसीबत ने दरवाजा खटखटाया, पर हंसी सुनकर वापस चली गई। -बेंजामिन फ्रैंकलिन
• मैंने किसी को हंसी की वजह से मरते हुए नहीं देखा है, लेकिन मैं लाखों लोगों को जानता हूं जो इसलिए मर रहे हैं, क्योंकि वे हंस नहीं रहे हैं। -डॉ. मदन कटारिया
• शांति हमेशा मुस्कुराहट से शुरू होती है। वह व्यक्ति जिसके सामने आप कभी भी मुस्कुराना नहीं चाहते, उसके सामने एक बार मुस्कुरा के देखिए, शांति की शुरुआत वहीं से होगी। -मदर टेरेसा
• मेरे ऊपर दिन-रात एक डरावना तनाव था, यदि मैं हंसता नहीं तो मर जाता। -अब्राहम लिंकन
• हंसी एक ऐसा सूर्य है, जो इंसान के चेहरे से सर्दियां हटा देता है। -विक्टर ह्यूज