Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों के लिए Hindi Paheliyan : बुझो तो जानें

Advertiesment
हमें फॉलो करें बच्चों के लिए Hindi Paheliyan : बुझो तो जानें
बच्चों के लिए चटपटी मनोरंजक पहेलियां, आप भी बूझो... 

1.
 
रात दिन है मेरा
तुम्हारे घर में डेरा।
रोज मीठे गीत से
करती नया सवेरा।
 
2. 
 
पीपल की ऊंची डाली पर,
बैठी वह गाती है।
तुम्हें हमें अपनी बोली में
वह संदेश सुनाती है।
 
3. 
 
कमर कसकर बुढ़िया रानी,
रोज सवेरे चलती है।
सारे घर में घूम-घूमकर
साफ-सफाई करती है।
 
4.
 
पानी का मटका
पेड़ पर लटका।
हवा हो या झटका
उसको नहीं पटका।
 
उत्तर- गौरेया, चिड़िया, झाड़ू, टमाटर।
 
-नरेश कुमार नामदेव

साभार- देवपुत्र 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Children's Day 2019 : बच्चों के प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती