* एक सामान्य मानव शरीर को 14 से 18 वर्ग फीट त्वचा ढँकती है।
* एक सामान्य मानव शरीर का अस्थिपंजर उसके पूरे शरीर के वजन का 20 प्रतिशत कम होता है।
* अधिकतर पुरुषों के शरीर में 50 प्रतिशत तथा महिलाओं में 30 प्रतिशत मांसपेशियाँ होती हैं।
* मानव हृदय का भार पूरे शरीर के भार का 0.5 प्रतिशत होता है।
* गले में पाई जाने वाली 'हायंड हड्डी' किसी भी हड्डी से जुडी नहीं होती है। यह जीभ और उसकी माँसपेशियों को मजबूती प्रदान करती है।
* मनुष्य के दाँत 400 डिग्री फारेनहाइट से अधिक ताप पर जलकर राख हो सकते हैं।
* हाथियों के दाँत जीवन पर्यंत वृद्धि करने में सक्षम हैं क्योंकि दाँतों की पल्प केविटी का छिद्र कभी बंद नहीं होता।
* कंगारू के रक्त में कोलेस्ट्राल बिल्कुल भी नहीं होता।
* मकड़ियों का मस्तिष्क नमक के एक कण जितना सूक्ष्म होता है।
* सबसे दीर्घ जीवी कीड़े बुप्रेस्तिडेई परिवार के बीटल्स नाम के कीड़े हैं जो लार्वा के रूप में 30 साल तक जीवित रहते हैं।