Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑटोजिरो (जिरो प्लेन) क्या है....

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऑटोजिरो (जिरो प्लेन) क्या है....
FILE

ऑटोजिरो का आविष्कार स्पेन के ह्वान दे ला थिएर्वा ने किया था। उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए ऑटोजिरो से प्रथम सफल उड़ान 9 जनवरी 1923 को खेताफे (स्पेन) नामक स्थान में भरी थी।

ऑटोजिरो (जिरो प्लेन) उस वायुयान को कहते हैं जिसमें आगे बढ़ाने के लिए नोदक (प्रापेलर) लगा होता है और ऊपर उठाने के लिए आढ़ा घूर्णक (रोटर) लगा होता है।

घूर्णक उड़ान के समय वायु-प्रवाह से घूमता है यंत्र शक्ति से नहीं घूमता। दूसरी ओर हेलिकॉप्टर में घूर्णक यंत्र शक्ति से घूमता है। ऑटोजिरो के आविष्कार के बाद ही हेलिकॉप्टर का आविष्कार संभव हो पाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi