General Knowledge %e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87 %e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88 %e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8 %e0%a4%a1%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%a4 107060900044_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैसे हुई फादर्स डे की शुरुआत

Advertiesment
फादर्स डे सोनेरा स्‍मार्ट डोड विलियम
नूपुर दीक्षि
बच्‍चों, क्‍या तुम जानते हो कि दुनिया में फादर्स डे मनाने की शुरुआत कैसे हुई? किसने मनाया सबसे पहले फादर्स डे? नहीं पता, चलिए हम आपको बताते हैं कि दुनिया में कब, किसने और कहाँ पर फादर्स डे मनाने की शुरुआत की। सबसे पहले फादर्स डे 19 जून, 1910 को वॉशिंगटन में मनाया गया था। इसे मनाने की शुरुआत की सोनेरा स्‍मार्ट डोड नाम की महिला ने।

सोनेरा अपने पापा से बहुत प्‍यार करती थी। दरअसल सोनेरा के बचपन में उसकी माँ का देहांत हो गया था। सोनेरा के पिताजी विलियम स्‍मार्ट ने अकेले ही सोनेरा और उसके पाँच भाई-बहनों की देखभाल की। एक बार सोनेरा ने कई लोगों को साथ मिलकर मदर्स डे मनाते हुए देखा था, तब सोनेरा के मन में ख्‍याल आया कि जब वर्ष का एक दिन माँ के नाम हो सकता है तो एक दिन पिता के नाम पर क्‍यों नहीं।
इस विचार से प्रेरित होकर सोनेरा ने फादर्स डे मनाने का फैसला किया। उसके पिता विलियम स्‍मार्ट का जन्‍मदिन जून के महीने में आता था, इसलिए उसने तय किया कि फादर्स डे जून के महीने में मनाया जाए। इस तरह 19 जून 1910 को पहली बार फादर्स डे मनाया गया।

फादर्स डे मनाने के सिलसिला इसी तरह चलता रहा। सन् 1924 में अमेरिकी राष्‍ट्रपति कैल्विन कोली ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर फादर्स डे मनाने के विचार पर अपनी सहमति प्रकट की। 1966 में राष्‍ट्रपति लिंडन जॉनसन ने 3 जून को फादर्स डे मनाने की घोषणा की। इसके बाद कई देशों ने अलग-अलग तारिखों पर फादर्स डे मनाने की घोषणा की। अंतत जून के दूसरे सप्‍ताह में निर्धारित किये गए दिन को विश्‍व भर में फादर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा।

सोचिए, सोनेरा अपने पिता से कितना प्‍यार करती थी कि उसने पूरी दुनिया के पिताओं को खुश करने के लिए साल का एक दिन उनके नाम कर दिया और हम सभी को अपने पिताओं को खुश करने का एक खास मौका भी दे दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi