डेथ वैली उत्तरी अमेरिका का एक बहुत ही विचित्र स्थान है। यह कैलिफोर्निया के दक्षिण-पूर्व में नेवडा की सीमा के पास है। इसकी लंबाई 225 किमी. है। अलग-अलग स्थानों पर इसकी चौड़ाई अलग-अलग है और यह 8 से 24 किमी. के बीच में है।
|
|
इन भयानक परिस्थितियों के कारण ही इस घाटी का नाम 'डेथ वैली' यानी 'मौत की घाटी' पड़ गया। सन् 1870 में जब घाटी का अध्ययन किया गया तो इसमें हजारों जानवरों और मनुष्यों की हड्डियों के ढांचे मिले। सन् 1933 में इस वैली को अमेरिका का नेशनल मोनूमेंट घोषित कर दिया गया। इसकी विचित्रता को देखने हर वर्ष चार-पाँच लाख लोग यहाँ जाते हैं।
यद्यपि यह सारी घाटी ही रेगिस्तान है, लेकिन फिर भी यहा, खरगोश, गिलहरी, कंगारू रैट आदि बहुत से जानवर मिलते हैं। सन् 1890 में किए गए सर्वेक्षण में बताया गया था कि इसमें 78 प्रकार के पक्षी भी हैं। पर्यटकों के लिए आज यह एक अति रमणीय स्थान बना दिया गया है।