General Knowledge %e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%b2 107081900048_1.htm

khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ताजमहल

Advertiesment
ताजमहल यमुना नदी
Jaideep NathWD
-रजत मोहिते
आगरा का प्रसिद्ध ताजमहल यमुना नदी के किनारे खड़ा है। यह विश्व की सबसे सुंदर इमारत के रूप में ख्यात है। इसे मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी प्रेमिका मुमताज की याद में बनवाया था। यह संगमरमर से बनी इमारत है और दूधिया रोशनी में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

इसे बनाने में करीब 20 हजार लोगों ने परिश्रम किया और इस इमारत के बनने में 22 साल के करीब का समय लगा। पिछले दिनों एक संस्था द्वारा करवाए गए सर्वे में इसे 7 अजूबों की सूची में पहला स्थान मिला। यह इमारत है ही ऐसी।

ताज के बारे मे

- ईरानी वास्तुशास्त्री उस्ताद ईसा ने ताजमहल का डिजाइन बनाया था।

- इसका गुंबद गोलाई में 58 फुट और ऊँचाई में 213 फुट है।

- ताज की नींव में तकरीबन सौ कुएँ बनाए गए हैं ताकि भूकम्प आने पर उसके झटके मुख्य इमारत तक न पहुँुच सकें। मुख्य इमारत के चारों ओर बनी 40 मीटर ऊँची चार मीनारों को इस तरह बनाया गया है कि भूकम्प आने पर ये मुख्य इमारत पर गिरकर उसे कोई नुकसान न पहुँचाएँ।

- यूनेस्को ने ताजमहल को 1983 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट यानी विश्व धरोहर स्मारक घोषित किया था।

- शाहजहाँ का पूरा नाम खुर्रम शहाबुद्दीन मुहम्मद शाहजहाँ था, जबकि मुमताज का पूरा नाम अंजुमन बानो था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi