Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पक्षी अपने पंखों में चोंच क्यों मारते रहते हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें पक्षी अपने पंखों में चोंच क्यों मारते रहते हैं
पक्षी ऐसा इसलिए करते हैं, ताकि उनके पंख अपना काम ठीक तरह से करते रहें। बहुत से पक्षियों की पूँछ जहाँ से निकलती है वहाँ प्रीन ग्लैण्ड होती है। इस ग्लैण्ड से तैलीय पदार्थ स्त्रावित होता है। पक्षी चोंच की मदद से इस तेल को अपने पंखों पर फैला देते हैं।

ऐसा करने पर उनके पंख पानी में गीले नहीं होते हैं और पानी उनसे रपस जाता है। वरना पंक्षियों के पंख पानी से भारी हो जाने पर उन्हें उड़ने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अलग-अलग पक्षियों में अपने वातावरण के अनुसार प्रीन ग्लैण्ड्स होती है, जिन्हें इस तरह की सुरक्षा की ज्यादा जरूरत होती है, उन पक्षियों में ये ग्रंथियाँ ज्यादा होती है। अपने पंखों की सफाई के पीछे बैक्टीरिया और परजीवियों से छुटकारा पाना भी शामिल है। पंछियों को पंखों की सफाई नियमित रूप से करना जरूरी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi