Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 8 April 2025
webdunia

लंदन का टॉवर ब्रिज

Advertiesment
हमें फॉलो करें लंदन टॉवर ब्रिज

सीमा पांडे

लंदन का टॉवर ब्रिज जिसे लोग गलत से लंदन ब्रिज भी कहते हैं यह थेम्स नदी पर लंदन, इंग्लैंड में है। असल में लंदन टॉवर के समीप स्थित होने के कारण इसे टॉवर ब्रिज कहा जाता है। इसकी विशेषता यह है कि यह बेसकूल ब्रिज है।

बेसकूल ब्रिज का अर्थ है कि ऐसा ब्रिज जो जहाज के निकलने के लिए खुल जाता है और फिर से जुड़ सकता है। ऐसे पुल गतिशील पुल कहे जाते हैं और इनके खुलने और बंद होने में भी कम ऊर्जा लगती है।

पहले यह पुल पानी और भाप से संचालित होता था लेकिन अब बेसकूल प्रणाली तेल और विद्युत से संचालित की जाती है। बेसकूल ब्रिज और भी कई स्थानों पर है जैसे-
सालमोन ब्रिज, सिएटल, अमेरिका
यूनिवर्सिटी ब्रिज, सिएटल, अमेरिका
पीगेसस ब्रिज, फ्रांस
जॉनसन स्ट्रीट ब्रिज, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
ग्राफ्टन ब्रिज, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया
पैलेस ब्रिज, सेंट पीट्सबर्ग, रशिया
मॉरीसन ब्रिज, आरेगन, अमेरिका

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi