Publish Date: Wed, 19 Jan 2022 (12:18 IST)
Updated Date: Wed, 19 Jan 2022 (14:10 IST)
पणजी। आम आदमी पार्टी ने गोवा में अमित पालेकर को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पणजी में पालेकर के नाम की घोषणा की।
केजरीवाल ने कहा कि गोवा को सीएम उम्मीदवार के रूप में इससे अच्छा चेहरा नहीं मिल सकता था। उन्हें यहां का बच्चा बच्चा जानता है।
केजरीवाल ने इस बात से इनकार कर दिया कि गोवा में भंडारी समुदाय के एक सदस्य को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बना कर आप जातिगत राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बल्कि इसके विपरीत, हम अन्य राजनीतिक दलों द्वारा की जाने वाली जातिगत राजनीति को ठीक कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने पहले ही कहा था कि उनका सीएम फेस भंडारी समाज से होगा। गोवा में सबसे ज्यादा लोग भंडारी समाज से हैं। 1961 में पार्टी के गठन के बाद से केवल एक बार इस समाज से मुख्यमंत्री बना है।
पालेकर (46) हाल ही में आप में शामिल हुए थे और वह सेंट क्रूज़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं। अभी यह सीट भाजपा के पास है।